15 हजार साल पहले भी होता था कंडोम का उपयोग

दोस्तो आज दुनिया सभी चीजों में बहुत तेज़ी से ग्रो कर रही है
चाहे ओ आपके स्मार्टफोन हो या फिर मोटर गाडियां या और बहुत सारी चीजे और इन सब के साथ साथ

दुनिया की जनसंख्या भी बहुत तेज़ी से ग्रो हो रही है

भारत में एक दिन में लगभग 70 हजार बचे जन्म लेते है

आज पूरी दुनिया में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बहुत सारी गर्भ निरोधक का उपयोग किया जा रहा है

जिसमे से एक है कंडोम अगर इसका सही से इस्तेमाल किया जाए तो जनसंख्या नियंत्रण में बहुत प्रभावी हो सकता है
लेकिन क्या जानते हो की ये कंडोम कब से उपयोग में लाया जा रहा है

वैसे देखा जाए तो अधिकांशतः लोग ये सोचते होंगे कि

कंडोम बस कुछ ही सालो पहले से ही यूज किया जा रहा है

लेकिन ऐसा नहीं है

कंडोम को बहुत पहले से यूज किया जाता है

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आखरी ये कॉन्डम कहा से आया , कैसे आया और

पहले किस चीज से बनाया जाता था

जहां तक मेरा खयाल है कॉन्डम से जुड़ी ऐसी दिलचप्स जानकारी बहुत ही कम लोगो को ही पता होगा
क्योंकि लोग आज भी इन सब चीजों पर बात करने में

असहज महसूस करते है

और वैसे देखा जाए तो यूट्यूब पर ना के बराबर ही इस टॉपिक पर वीडियो मिलेंगे

इसलिए विडियो को लाइक कर दे और इस चैनल को जरूर सब्सक्राइब
कर ले क्योंकि आपको इस चैनल पर आगे भी ऐसे ही वीडियो मिलते रहेंगे


कंडोम के नाम को लेकर कुछ जानकारों का कहना है कि साल 1645 में ब्रिटिश सेना के डॉक्टर कर्नल क्वांडम (Colonel Quondam) ने जानवर की आंत से दुनिया का पहला कंडोम बनाया था. यही वजह है कि डॉक्टर के नाम पर इसे कंडोम नाम मिल गया. जानवर के आंत से बनने की वजह से उस समय कंडोम की कीमत काफी ज्यादा हुआ करती थी. इसके बाद साल 1839 में चार्ल्स गुडइयर ने प्राकृतिक रबर से कंडोम बनाने का एक तरीका ढूंढ निकाला. रबर से बने कंडोम, जानवरों के अंगों से बने कंडोम की तुलना में सुविधाजनक थे. ये लचीला तो था ही इसके साथ टिकाऊ भी था, जो आसानी से नहीं फटता था. उस समय मर्दों को सलाह दी जाती थी कि वे प्राकृतिक रबर से बने कंडोम को धोकर तब तक इस्तेमाल कर सकते हैं जबतक वह फट न जाए.

इसके अलावा mtv.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस की किसी गुफा में हजारों साल पुरानी पेंटिंग मिली थी. वेबसाइट के मुताबिक ये पेंटिंग 12 हजार से 15 हजार साल पुरानी थी. लेकिन हैरानी की बात ये है कि इतनी पुरानी पेंटिंग में कंडोम जैसे चित्र बने हुए थे. इस पर ऐसे कयास भी लगाए जाते हैं कि कंडोम का इस्तेमाल आदि मानव भी किया करते थे. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है कि आदि मानव कंडोम का इस्तेमाल किस मकसद से करते थे. साफ शब्दों में कहें तो आदि मानव अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कंडोम का इस्तेमाल करते थे या फिर इसकी वजह कुछ और थी, इसके बारे में नहीं मालूम. इतना ही नहीं, आदि मानव द्वारा कंडोम के इस्तेमाल को लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Mensxp के एक आर्टिकल में लिखा है कि ये दुनिया का सबसे महंगा कंडोम है और साथ ही सबसे पुराना भी। माना गया है कि ये 200 साल पुराना है और इसकी कीमत 460 पाउंड यानी की करीब 43 हजार रुपये है। ये कोई आम कंडोम नहीं है बल्कि इसे उस जमाने में भेड़ की आंतों से बनाया गया था और जब ये अब मिला तो इसकी नीलामी हुई थी, जिसमें इसकी कीमत 460 पाउंड लगी थी।

200 साल पुराना कंडोम

क्या है इस कंडोम की खासियत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 सदियों पुराना ये कंडोम स्पेन के एक शहर में किसी बक्से में मिला था। इसके बारे में जब वहां के लोगों ने खोजबीन की तो पता चला कि ये तो 200 साल पुराना है। क्योंकि ये कंडोम इतना पुराना था तो इसकी नीलामी की गई। नीलामी के दौरान कंडोम को एन्सर्डम नाम के एक शख्स ने 460 पाउंड में खरीदा था। बस यही से इसे सबसे महंगे कंडोम का दर्जा मिल गया था।

आपको बता दें कि इस कंडोम की लंबाई 19 सेमी थी। 200 साल पहले ऐसे कंडोम बनाने में काफी मेहनत और समय लगता था, इसलिए उस समय अमीर लोग ही इसका इस्तेमाल कर पाते थे। 19वीं सदी से मार्केट में रबर के कंडोम आने शुरू हो गए थे। उसके बाद भेड़ की आंत से बनने वाले कंडोम बनना बंद हो गया था।

टिप्पणी करे